देश की खबरें | महाराष्ट्र : सौतेली बेटी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ठाणे (महाराष्ट्र), 26 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने शुरुआत में यह दावा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की कि नाबालिग का 24 दिसंबर को तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था और भिवंडी तालुक के एक गांव में उसके साथ बलात्कार किया था।
पुलिस ने बच्ची के अपहरण और बलात्कार के मामले में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
हालांकि, पुलिस को व्यक्ति के बयान में विसंगतियां मिलीं और पूछताछ के दौरान उसने सच उगल दिया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी शख्स ने अपने घर में 10 वर्षीय बच्ची से उस वक्त बलात्कार किया, जब उसकी मां घर पर नहीं थी और उसे भ्रामक बयान देने के लिए कहा था।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी को दो जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

