एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी फिसलीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेने की मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे जिला कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिर गईं एक महिला पुलिस कर्मी की मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े.

Maharashtra: ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी फिसलीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेने की मदद
एकनाथ शिंदे (Photo: Twitter)

ठाणे (महाराष्ट्र), 7 जुलाई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ठाणे जिला कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिर गईं एक महिला पुलिस कर्मी की मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े. आपदा प्रबंधन और आगामी पंढरपुर ‘वारी’ तीर्थ यात्रा पर बुधवार को बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के एक कमरे से बाहर आ रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई.

शिंदे तुरंत उनकी मदद करने के लिए दौड़े. उन्होंने उन्हें पीने के लिए पानी दिया और महिला कर्मी को इलाज के लिए एक बड़े अस्पताल ले जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अस्पताल में एक चिकित्सक को फोन करके उन्हें महिला कर्मी का इलाज करने के लिए कहेंगे. उन्होंने पुलिस के एक अधिकारी से महिला कर्मी के साथ अस्पताल जाने को भी कहा. यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे के हाथ से अब फिसला ठाणे नगर निगम, 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

शिंदे ने बताया कि उन्होंने 13 वारकरियों (भगवान विठ्ठल के भक्त) का इलाज करने के लिए भी संबंधित चिकित्सा अधिकारी से बात की थी. ये वारकरी मंगलवार को सांगली जिले के मिराज में सोलापुर जिले के पंढरपुर की ओर जाते समय घायल हो गए थे.

वारकरियों को एक जीप ने टक्कर मार दी थी. ये सभी 10 जुलाई को पड़ने वाली आषाढ़ी एकादशी मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).