Maharashtra: ठाणे जिले में महिला ने सौतेले बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
ठाणे (महाराष्ट्र), 30 सितंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस समय हुई जब लड़के के पिता ने बेटे को घायलावस्था में पाया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने कहा कि लड़के की हालत गंभीर हो गई और उसे कलवा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे, थरूर और त्रिपाठी
अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि अमितादेवी ने बच्चे को कथित तौर पर लात, घूसों और तार से पीटा. तिलक नगर पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश सरदे ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

