महाराष्ट्र: ठाणे में ऑटो रिक्शे में बैग भूली महिला, पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक से किया बरामद
महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले महीने एक महिला जल्दबाजी में ऑटो रिक्शे में अपना बैग छोड़ कर चली गई थी और उस बैग में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान था. बाद में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महिला का बैग बरामद कर लिया गया है.
ठाणे, 24 जनवरी: महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले महीने एक महिला जल्दबाजी में ऑटो रिक्शे (Auto Rickshaw) में अपना बैग छोड़ कर चली गई थी और उस बैग में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान था. बाद में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महिला का बैग बरामद कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि महिला 11 दिसंबर को एक शादी समारोह में जाने के लिये घर से निकली. उन्होंने बताया कि महिला ने ठाणे के भयंदर से ऑटो रिक्शा लिया था लेकिन हड़बड़ी में बैग वाहन में भूलकर ही चली गई. बैग में गहने और कपड़े थे. महिला के पति ने बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की.
पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं और ऑटो रिक्शे की पहचान की गई. मीरा-भयंदर वसई-विवार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि ऑटो चालक उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव गया था और 11 जनवरी को ही वापस आया है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस ने की रिपब्लिक टीवी संपादक अर्नब गोस्वामी को ‘राजद्रोह’ के लिए गिरफ्तार करने की मांग
पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ा और उसे उसके पैतृक गांव ले जाया गया जहां शुक्रवार को महिला के गहने और सामान बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

