एजेंसी न्यूज

Maharashtra: पच्चीस लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक घर से 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: पच्चीस लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

ठाणे, 9 अप्रैल : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक घर से 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. नरपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मदन बल्लाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन अप्रैल को पड़ोसी गोवा के सालिगांव से आरोपी मोनालिसा पंकज राय को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि पुलिस को 31 मार्च को शिकायत मिली थी कि आरोपी, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति ने एक दोस्त के घर से 90,000 रुपये नकद और गहने चुरा लिए हैं. गहनों की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है. यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कविता प्रतियोगिता आयोजित करेगा फेसबुक ग्रुप

अधिकारी ने कहा कि आरोपी दोस्त के साथ रह रहे थे और चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोवा में आरोपी के घर से चोरी का कुछ कीमती सामान बरामद किया है और बाकी सामान बरामद करने के लिए जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).