एजेंसी न्यूज

Maharashtra: कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है. दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं.

Maharashtra: कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

पुणे (महाराष्ट्र), 12 अप्रैल : महाराष्ट्र) में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है. दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा.

मतगणना 16 अप्रैल को होगी. चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार हैं और मुख्य मुकाबला राज्य में महाविकास अघाड़ी नीत सरकार के घटक दल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने की संभावना है. दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने सत्यजीत कदम को चुनाव मैदान में उतारा है. यह भी पढ़ें : Kolkata: एडिशनल सॉलिसिटर जनरल का इस्तीफा, कई जरूरी मुद्दों पर CBI जांच के लिए लड़ी लड़ाई

जिला प्रशासन के अनुसार, 2.90 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 357 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने सोमवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).