एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ग्रामीणों ने अस्पताल के ‘कुप्रबंधन’ के विरोध में उसका ‘अंतिम संस्कार’ किया

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल के बाहर कई लोगों ने ‘कुप्रबंधन’ का आरोप लगाते हुए अस्पताल का ‘अंतिम संस्कार’ किया।

Maharashtra: ग्रामीणों ने अस्पताल के ‘कुप्रबंधन’ के विरोध में उसका ‘अंतिम संस्कार’ किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 मई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे जिले के भिवंडी में सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल के बाहर कई लोगों ने ‘कुप्रबंधन’ का आरोप लगाते हुए अस्पताल का ‘अंतिम संस्कार’ किया. आसपास के गांवों के निवासी शुक्रवार को ‘‘मृत’’ अस्पताल का एक बड़ा चित्र लाये और अस्पताल के सामने धरने पर बैठने से पहले उस तस्वीर को माला पहनाई तथा फिर उसका अंतिम संस्कार किया.

कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अस्पताल में व्याप्त ‘‘कुप्रबंधन’’ और वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की. यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर सुरंग ढही: लापता मजदूरों की तलाश में अभियान बहाल

बाद में, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजेश मोरे से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत की. डॉ मोरे ने आश्वासन दिया कि सेवाओं में सुधार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में तत्काल प्रभाव से 24 घंटे एक हेल्पलाइन चालू की जाएगी और इसके कामकाज में सुधार के लिए पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).