देश की खबरें | महाराष्ट्र: वकील को धमकाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक वकील को धमकाने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
ठाणे, पांच जून पुलिस ने एक वकील को धमकाने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर आरोपी संजय गाडेकर को बृहस्पतिवार शाम को कलवा अस्पताल के निकट से गिरफ्तार किया गया।
ठाणे पुलिस की अपराध इकाई की उगाही निरोधक शाखा ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य अपराधों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) एन टी कदम ने कहा,‘‘ 29 मई को गाडेकर और उसके दो सहयोगी एक स्थानीय अधिवक्ता के कार्यालय में घुस गए, उनके हाथों में दरांती थी और उन्होंने अधिवक्ता को धमकाया।’’
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वकील से जानना चाहा कि उन्होंने उसके एक विरोधी के वाहन को आग के हवाले करने संबंधी सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं कि नहीं। इस मामले में गाडेकर कथित तौर पर शामिल है।
आरोपी ने वकील को धमकी दी कि अगर उसने गाडेकर के विरोधी का मामला अपने हाथ में लिया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
कदम ने कहा,‘‘ पूछताछ के दौरान गाडेकर ने स्वीकार किया कि अपने विरोधी का वाहन जलाने के पीछे उसी का हाथ है और हाल ही में उसने एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की थी। इस प्रकार से पुलिस को पता चला कि वह तीन अपराधों में शामिल है, जिनमें वकील को धमकाने का मामला भी है।’’
उसके खिलाफ दो पुलिस थानों में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

