देश की खबरें | महाराष्ट्र: होटल के कर्मचारी की पिटाई के आरोप में मुंबई पुलिस के दो सिपाही निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में कथित रूप से रिश्वत देने से इनकार किए जाने पर पुलिस के दो सिपाहियों ने एक रेस्तरां के कर्मचारी की पिटाई कर दी, जिसके बाद उन दोनों को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 अप्रैल दक्षिण मुंबई में कथित रूप से रिश्वत देने से इनकार किए जाने पर पुलिस के दो सिपाहियों ने एक रेस्तरां के कर्मचारी की पिटाई कर दी, जिसके बाद उन दोनों को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आठ अप्रैल की मध्य रात्रि सिपाही सत्यनारायण संभाजी शिंदे और संदीप मारुति कोली कथित तौर पर गिरगांव स्थित रेस्तरां में घुस गए।

पुलिस के अनुसार, दोनों सिपाही एलटी मार्ग थाने से संबद्ध हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने एक मोची से पान विक्रेताओं और रेस्तरां सहित स्थानीय व्यवसायियों से ‘हफ्ता’ (रिश्वत) वसूलने के लिए कहा था, जब सात अप्रैल को मोची 100 रुपये लेने होटल गया, तो कर्मचारियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी आठ अप्रैल की आधी रात को होटल पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों को शटर खोलने के लिए मजबूर किया और जुर्माना भरने के लिए उन्हें थाने ले गए। जब ​​कर्मचारियों ने उनसे पूछा तो शिंदे और कोली ने कर्मचारियों में से एक अली अकबर शरीफ शेख पर कथित तौर पर डंडे से हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है और इस संबंध में जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट