एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नासिक में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक शहर में मंगलवार को एक मालवाहक वाहन की ट्रक से टक्कर के बाद ट्रक चालक की पत्नी और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई जबकि वह और उसकी दो अन्य बच्चियां इस हादसे में घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नासिक में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

नासिक, 23 मई महाराष्ट्र के नासिक शहर में मंगलवार को एक मालवाहक वाहन की ट्रक से टक्कर के बाद ट्रक चालक की पत्नी और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई जबकि वह और उसकी दो अन्य बच्चियां इस हादसे में घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मालवाहक वाहन का चालक भी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में चालक अफजल रोशन अली शेख, उसकी पत्नी और उसकी तीन बेटियों सहित कुल पांच लोग सवार थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब ट्रक इगतपुरी से धुले जा रहा था तभी ट्रक चालक ने ट्रक में रखे सामान की खेप को रस्सी से कसने के लिए मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नमवार पुल के पास वाहन रोक दिया।

उन्होंने बताया कि तभी एक मालवाहक वाहन ने शेख के ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में शेख, उसकी सात और एक वर्षीय दो अन्य बेटियां और मालवाहक वाहन का चालक भी घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).