एजेंसी न्यूज

Maharashtra: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, अबतक चार पकड़े गए

मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी इलाके में महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, अबतक चार पकड़े गए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : PTI)

मुंबई, 23 जनवरी : मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी इलाके में महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोप है कि शनिवार तड़के 19 वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया. शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘दो आरोपियों को शनिवार देर रात पकड़ा गया था जबकि नाबालिग आरोपी को गोवंडी से एवं दूसरे आरोपी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया. इनकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस अबतक मामले में दो नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ चुकी है.’’

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की पहचान साजिद मलिक और रमजान कुरैशी के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़ित महिला केटरर (खानपान प्रबंधन) का काम करती है और जब वह काम कर घर लौट रही थी तभी आरोपियों में से एक उसके पास पहुंचा और कहा कि वह काम के सिलसिले में बात करना चाहता हैं. यह भी पढ़ें : Republic day: ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गाने पर झूमते नजर आए नौसेना के जवान, देखिए परेड रिहर्सल की VIDEO

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को झुग्गी बस्ती में बने एक कमरे में ले गए जहां पर उसने और उसके दोस्तों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).