देश की खबरें | महाराष्ट्र खाई दुर्घटना: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव में 600 फुट गहरी खाई में गिरी एक कार से एक और शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव में 600 फुट गहरी खाई में गिरी एक कार से एक और शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि इतने ही घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना शनिवार शाम मानगांव के ताम्हिनी घाट के कोंडेथर-सनसवाड़ी इलाके में हुई थी। दु्र्घटना के समय कार में सवार छह लोग पुणे से देवकुंड की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने खाई के बगल में एक खुली जगह के पास कार को रोकने का फैसला किया था, लेकिन अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार 600 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चार लोग करीब 280 फुट नीचे एक पेड़ में फंस गए थे। उनमें से एक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की कार के गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि वाशिम के मंगलूरपीर के रहने वाले ऋषभ चव्हाण (24), कृष्णा राठौड़ (27) और सौरभ भिंगे (25) की दुर्घटना में मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि रोहन गाडे (26), प्रवीण सरकाटे (26) और रोहन चव्हाण (22) घायल हो गए और मानगांव के एक सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

निरीक्षक राजेंद्र चव्हाण ने बताया कि मध्य रात्रि में भारी बारिश के बीच सात घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद मृतकों के शव बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि मानगांव, महाड और पटनस के बचाव दलों ने पुलिस की मदद की।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह कार के अवशेष बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now