एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में यातायात पुलिस के एक कर्मी से मारपीट करने के आरोप में एक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, 13 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में यातायात पुलिस के एक कर्मी से मारपीट करने के आरोप में एक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सड़क पर इस तरीके से अपनी कार खड़ी की थी कि उसके कारण यातायात बाधित हो रहा था। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी ने आरोपी से अपना वाहन हटाने को कहा, लेकिन वाहन चालक ने उस पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 11 जनवरी को हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘43 वर्षीय सहायक पुलिस निरीक्षक एक स्कूल के पास यातायात को नियंत्रित कर रहा था। आरोपी श्रीनिवास नायडू ने अपनी कार इस तरीके से खड़ी की थी कि उसके कारण यातायात बाधित हो रहा था। पीड़ित ने आरोपी से अपनी कार हटाने को कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यातायात पुलिसकर्मी के निर्देश से नाराज होकर आरोपी ने उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब उसने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया- उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसका कॉलर पकड़कर उसे मुक्का मारा।’’

अधिकारी ने बताया कि नायडू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).