एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमले के मामले में तीन और व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अनुसूचित जाति के चार लोगों पर हमला करने और उन्हें पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमले के मामले में तीन और व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, 28 अगस्त महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अनुसूचित जाति के चार लोगों पर हमला करने और उन्हें पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर में श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव गांव में 25 अगस्त को छह लोगों ने बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में पीड़ितों के कथित रूप से कपड़े उतारकर उन्हें एक पेड़ से उल्टा लटकाया और फिर उनको डंडे से पीटा। पीड़ितों में दो नाबालिग हैं।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसके बाद पुलिस ने हमले के संबंध में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अब तीन और लोगों को पकड़ा है जिसमें मुख्य आरोपी युवराज गलांडे (35) शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद से फरार गलांडे को अहमदनगर की पुलिस ने शनिवार देर रात पुणे से गिरफ्तार किया।

गलांडे को अहमदनगर लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों फरार आरोपी गलांडे के फार्म में काम करते हैं।

एक पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 364 (अपहरण) और अन्य धाराओं तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).