देश की खबरें | महाराष्ट्र : मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार, 12 वाहन बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने दो कबाड़ियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को ठाणे और मुंबई शहरों में मोटरसाइिकल चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया।

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 अप्रैल पुलिस ने दो कबाड़ियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को ठाणे और मुंबई शहरों में मोटरसाइिकल चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से अब तक चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

पुलिस उपायुक्त (जोन-एक ठाणे) गणेश गावडे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ठाणे शहर में मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले मुंब्रा पुलिस थाने में दर्ज किए गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इन अपराधों की जांच कर रही पुलिस की एक टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर काम किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुंब्रा टोल नाका पर एक मोटरबाइक बेचने आएगा जिसे उसने चुराया था। इसके आधार पर पुलिस ने 15 अप्रैल को जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया जिसके पास से पुलिस ने वाहन जब्त किए।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 29 वर्षीय कबाड़ी है। उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि इस अपराध में एक और कबाड़ी और उसका साथी शामिल है। इसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘तीनों मिलकर काम करते थे, मोटरसाइकिलें चुराते थे तथा बाद में उसके कल-पुर्जों को बेच देते थे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से अब तक चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं । पूछताछ में इन लोगो ने बताया कि उन्होंने मुंब्रा, कलावा (ठाणे में), मरीन ड्राइव और शिवाजी पार्क (मुंबई) पुलिस थाना अंतर्गत इलाकों में इस तरह की चोरी को अंजाम दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज