एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे पुलिस ने यूएलसी घोटाले के सिलसिले में 3 और लोगों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस की ठाणे इकाई ने करोड़ों रुपये के ‘अर्बन लैंड सीलिंग’ (यूएलसी) धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने वर्ष 2016 में हुए इस घोटाले में शामिल कई लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित धाराओं व भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

Maharashtra: ठाणे पुलिस ने यूएलसी घोटाले के सिलसिले में 3 और लोगों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

ठाणे, 11 जून: महाराष्ट्र पुलिस की ठाणे इकाई ने करोड़ों रुपये के ‘अर्बन लैंड सीलिंग’ (यूएलसी) धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने वर्ष 2016 में हुए इस घोटाले में शामिल कई लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित धाराओं व भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले मामले में बिल्डर सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने कथित तौर पर आवासीय प्लॉट को कृषि भूमि दिखाकर यूएलसी योजना के तहत लाभ प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | यदि अनुरोध किया जाता है तो पूनावाला को सुरक्षा मुहैया कराने को तैयार हैं: महाराष्ट्र सरकार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सहायक निदेशक, नगर नियोजन कार्यालय, पालघर में कार्यरत कनिष्ठ मसौदाकार भारत काम्बले (56), ठाणे से सेवानिवृत्त सहायक नगर योजनाकर सत्यवान धानगवे (54)और वास्तुकार के सहायक चंद्रशेखर लिम्ये (55) को गिरफ्तार किया है.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एमबीएमसी के नगर योजनाकार दिलीप घीवारे की तलाश है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).