महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय राठौड़ ने वाशिम में कोरोना नियमों का किया उल्लंघन, CM उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित पोहरादेवी मंदिर के पास मंगलवार को भारी भीड़ जमा होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है. आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने वाशिम जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है.
मुंबई, 23 फरवरी. महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित पोहरादेवी मंदिर के पास मंगलवार को भारी भीड़ जमा होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है. आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने वाशिम जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है.
शिवसेना नेता संजय राठौड़ के समर्थक आज बड़ी संख्या में मंदिर के पास एकत्र हुए थे। पुणे में 23 साल की युवती की मौत के मामले से अपना नाम जुड़ने के बाद राठौड़ कुछ दिन से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहे थे. कई दिनों बाद वह आज मंदिर में पूजा करने गए थे. राठौड़ ने युवती की मौत के मामले में संलिप्तता संबंधी आरोपों से साफ इंकार किया है. यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय राठौड़ काफिले के साथ पहुंचे पोहरादेवी मंदिर, COVID-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां (Watch Video)
बयान के अनुसार, ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 महामारी से जुड़े नियम सभी के लिए समान हैं और उन्होंने वाशिम के कलेक्टर तथा पुलिस प्रमुख से मंदिर के पास जमा भीड़ के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. ठाकरे शिवसेना के अध्यक्ष भी हैं. बयान के अनुसार, उन्होंने जिला प्रशासन से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

