Maharashtra: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 12 अक्टूबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जवाहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों जवाहर तालुका के एक गांव के रहनेवाले हैं और पिछले एक साल से उनके बीच संबंध थे. लड़की गर्भवती हो गई और कुछ दिन पूर्व ही उसने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया. यह भी पढ़ें : Cyclone Jawad: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘जवाद’, ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना
उन्होंने बताया कि शनिवार को लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

