देश की खबरें | महाराष्ट्र: शिक्षक ने ऋण वसूली से परेशान होकर अटल सेतु पुल से कूदकर की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुंबई में एक शिक्षक ने कथित तौर पर ऋण वसूली से परेशान होकर देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र के मुंबई में एक शिक्षक ने कथित तौर पर ऋण वसूली से परेशान होकर देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अटल सेतु पुल दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाता है।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग के रहने वाले शिक्षक ने अटल सेतु के न्हावा शेवा छोर के पास उल्वे के निकट आत्महत्या कर ली।
शिक्षक के परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ कर्ज चुकाने के लिए पिछले महीने एक ‘इंस्टेंट लोन’ ऐप के जरिए पैसे उधार लिए थे। वह 12,000 रुपये का बकाया नहीं चुका पा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि जब वह भुगतान नहीं कर पा रहे थे तो ऋण ऐप कंपनी के लिए वसूली करने वाले एजेंट पिछले सप्ताह से उसे फोन कर रहे थे और कथित तौर पर उसे शर्मिंदा करने की धमकी दे रहे थे।
उनके परिवार ने पुलिस को बताया कि वसूली करने वाले एजेंट ने उक्त शिक्षक की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को उसके परिचितों और व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिया।
शिक्षक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक था।
पुलिस के अनुसार, शिक्षक शुक्रवार को कार से अटल सेतु पहुंचा था, जिसके बाद उसने समुद्र में छलांग लगा दी। सीसीटीवी कैमरे में इस घटना की वीडियो कैद होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि शिक्षक का शव अगले दिन न्हावा खाड़ी के पास मिला। उक्त स्थान उस जगह से करीब 12 किलोमीटर दूर है जहां उसने पुल से छलांग लगाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

