एजेंसी न्यूज

Maharashtra: भाजपा कार्यालय जा रहे पंकजा मुंडे के समर्थकों को हिरासत में लिया गया

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को राज्य के आगामी विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिये भाजपा कार्यालय जा रहे उनके तीन समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: भाजपा कार्यालय जा रहे पंकजा मुंडे के समर्थकों को हिरासत में लिया गया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 9 जून : महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को राज्य के आगामी विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिये भाजपा कार्यालय जा रहे उनके तीन समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने औरंगाबाद के उस्मानपुरा इलाके में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय की ओर जाते हुए मुंडे के समर्थन में नारेबाजी की. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने लोगों को भड़काने के लिए शर्मा, जिंदल, ओवैसी के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कीं

उस्मानपुरा थाने के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-' को बताया, ‘‘जब वे नहीं रुके तो हमने उन्हें हिरासत में ले लिया और वेदांत नगर पुलिस को सौंप दिया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).