जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी खाली पड़े 8,500 पदों को भरेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की महाराष्ट्र राज्य बिजली पारेषण कंपनी लि. (एमएसईटीसीएल) 8,500 खाली पदों को भरने के लिये नई नियुक्तियां करेगी।

मुंबई, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की महाराष्ट्र राज्य बिजली पारेषण कंपनी लि. (एमएसईटीसीएल) 8,500 खाली पदों को भरने के लिये नई नियुक्तियां करेगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार इनमें से ज्यादातर पद तकनीशियन और इंजीनियर के हैं।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

मंत्री और एमएसईटीसीएल के शीर्ष अधिकारियों के बीच बैठक के बाद पदों को भरे जाने की घोषणा की गयी।

अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड को चार कंपनियों में विभाजित किये जाने के बाद से कर्मचारियों की भारी कमी है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

बयान के अनुसार एमएसईटीसीएल के चेयरमैन दिनेश वाघमारे ने कहा कि खाली पड़े पद के कारण मौजूदा कार्यबल पर दबाव है। साथ ही इसको लेकर औद्योगिक तनाव भी है क्योंकि ट्रेड यूनियन खाली पदों को भरे जाने को लेकर आक्रमक रुख अपनाये हुए हैं।

मंत्री ने कहा कि रोजगार के नये अवसर से बेरोजगार युवाओं के जीवन में उम्मीदे जगेंगी। नई भर्ती 6,750 तकनीशियन के पदों के लिये और 1,762 इंजीनियर के पदों के लिये होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\