देश की खबरें | महाराष्ट्र ने 11 लाख से अधिक प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने पर 100 करोड़ रुपये खर्च किये :देशमुख
जियो

चंद्रपुर, छह जून महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को यहां कहा कि राज्य सरकार ने 11 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए केंद्र की किसी मदद का इंतजार किये बिना 100 करोड़ रुपये खर्च किये।

देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने मजदूरों को रेल टिकट के अलावा खाने के पैकेट और अन्य जरूरी सामान भी मुहैया कराया।

यह भी पढ़े | DPS Denies Selling Face Mask to Students: डीपीएस अपने स्कूली छात्रों को 400 रुपए में बेच रहा है फेक मास्क? जानें इस वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे की सच्चाई.

उन्होंने कोविड-19 के हालात पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने (श्रमिक विशेष ट्रेनों में महाराष्ट्र से मजदूरों की यात्रा के लिए टिकट पर) 85 प्रतिशत सब्सिडी देने का आश्वासन दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने वित्तीय सहायता का इंतजार नहीं किया और 11 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को भेजने पर 100 करोड़ रुपये खर्च किये।’’

देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के जो नागरिक सेहत संबंधी जटिल समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे राज्य की ‘महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना’ के तहत निशुल्क चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘सरकार ने राज्य में कुछ अस्पतालों को चिह्नित किया है जहां नागरिक मुफ्त उपचार करा सकें।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सेवा में लगे अपने कर्मियों का ध्यान रख रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)