एजेंसी न्यूज

Maharashtra: संपत्ति विवाद को लेकर पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को संपत्ति विवाद की वजह से पिता की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: संपत्ति विवाद को लेकर पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

ठाणे, 21 अक्टूबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को संपत्ति विवाद की वजह से पिता की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मुरबाड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रसाद पंधारे ने बताया कि आरोपी रवि मंगल शेलके ने 12 अक्टूबर को ठाणे के नवले गांव में अपने पिता की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया.

इसके बाद पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और उसकी तलाश शुरू की गई और बुधवार को मुरबाड तालुका से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : NCB ने एक्ट्रेस Ananya Panday को पूछताछ के लिए भेजा समन, आज लगानी होगी हाजिरी

आरोपी पीड़ित की पहली पत्नी से बेटा है और वह अपने पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं था. अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच साल से संपत्ति को लेकर इनके बीच लगातार झगड़ा हो रहा था और विवाद के बाद पीड़ित ने उसे घर से निकाल दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).