एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: पुणे में इमारत का स्लैब गिरा, 5 लोगों की मौत

पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब (पत्थर) गिर गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ से दस लोग घायल हो गए।

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: पुणे में इमारत का स्लैब गिरा, 5 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पुणे(महाराष्ट्र), तीन फरवरी पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब (पत्थर) गिर गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ से दस लोग घायल हो गए.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई.

पुणे शहर के DCP रोहिदास पवार ने बताया, “यहां मॉल का काम चालू था. दुर्घटना 2 लोग घायल हुए हैं. अभी लग रहा कि जो सावधानियां लेनी चाहिए थीं वह नहीं ली गईं. मामले में कार्रवाई जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 07:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).