एजेंसी न्यूज

Nagpur Road Accident: नागपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Nagpur Road Accident: नागपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत में छह लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

नागपुर, 16 दिसंबर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई. उन्होंने कहा, ‘‘कार सवार सातों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले रहे ट्रक से टकरा गया.’’ यह भी पढ़ें : Assam: असम सरकार अगले साल फरवरी में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए पेश करेगी विधेयक

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई. तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया जिसमें से दो लोगों की जान चली गई. वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है.’’ उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).