एजेंसी न्यूज

Maharashtra Road Accident: बुलढाणा में बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, 22 घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी.

Maharashtra Road Accident: बुलढाणा में बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, 22 घायल
Road Accident (Photo: PTI)

मुंबई, 23 मई: महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है. अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह सात बजकर 20 मिनट पर जिले में पुराने मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड राजा कस्बे के पास हुआ. दुर्घटना स्थल राज्य की राजधानी मुंबई से 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है. यह भी पढ़ें: HP Road Accident: हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस में 33 यात्री सवार थे और यह पुणे से बुलढाणा के मेहकर जा रही थी. अधिकारी ने बताया कि जब बस पलसखेड चक्का गांव पहुंची, तो इसकी ट्रक से टक्कर हो गई. उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए.’’ अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में बस सवार चार यात्री और दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि तीन घायलों को सिंदखेड राजा कस्बे के ग्रामीण चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जबकि 15 अन्य को पड़ोसी जालना जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि जालना के अस्पताल ले जाए गए 15 में से दो लोगों की हालत नाजुक है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).