एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र को अन्य राज्यों से रेमडेसिविर की खरीद करनी चाहिए: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेमडेसिविर की कमी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उन राज्यों से यह दवा खरीदनी चाहिए जहां कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर नहीं है। साथ ही उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

देश की खबरें | महाराष्ट्र को अन्य राज्यों से रेमडेसिविर की खरीद करनी चाहिए: फडणवीस

नागपुर, आठ अप्रैल भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेमडेसिविर की कमी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उन राज्यों से यह दवा खरीदनी चाहिए जहां कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर नहीं है। साथ ही उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार को रेमडेसिविर की उपलब्धता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पिछले साल कालाबाजारी की घटनाएं सामने आई थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यही हाल अब भी हो रहा है। सभी राज्यों में दूसरी लहर नहीं देखी जा रही है। इसलिए, सरकार को उन राज्यों से रेमडेसिविर की खरीद करनी चाहिए जहां महामारी की दूसरी लहर नहीं हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 टीकों को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र को दी जाने वाली टीके की खुराकों की संख्या, लंबित खुराक और आगे दी जाने वाली टीकों की संख्या बताई है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘केंद्र की आलोचना करने वालों को यह देखना चाहिए कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक टीके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश आबादी में इससे दोगुना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).