देश की खबरें | महाराष्ट्र : अरब सागर में डूबती नाव से सात मछुआरों को बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर के तट पर डूबती हुई नाव से सात मछुआरों को बचाया गया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर के तट पर डूबती हुई नाव से सात मछुआरों को बचाया गया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नाव 17 अगस्त को डूबी थी तथा उसका अवशेष आज सुबह रायगढ़ जिले के दिवेआगर तट पर बहता हुआ पाया गया।
उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे दिघी अदगांव के पास उस वक्त हुई थी, जब सात मछुआरों का एक दल अपनी नाव "बाना सागर" को लेकर समुद्र के भीतर नौ मील तक चला गया था।
अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही नाव डूबने लगी, आसपास मौजूद गुजरात के दो ट्रॉलर ने सातों मछुआरों को बचा लिया।
अधिकारी के अनुसार, जब तक तट रक्षक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को नाव को नहीं बचाया जा सका था। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह नाव का अवशेष दिवेआगर के तट पर बहता हुआ पाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)