एजेंसी न्यूज

Maharashtra: पुणे के एक शोरूम में आग लगने से सात इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

महाराष्ट्र के पुणे में एक शोरूम में रखी कम से कम सात इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सोमवार की रात अधिक चार्ज होने पर जलकर खाक हो गयी . दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: पुणे के एक शोरूम में आग लगने से सात इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक
(Photo Credit : Twitter)

पुणे, 19 जुलाई : महाराष्ट्र के पुणे में एक शोरूम में रखी कम से कम सात इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सोमवार की रात अधिक चार्ज होने पर जलकर खाक हो गयी . दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि घटना मार्केट यार्ड के गंगाधाम इलाके के पास स्थित एक विद्युत दोपहिया वाहन के शोरूम में हुई. यह भी पढ़ें : भगत सिंह को ‘आतंकवादी’ कहने पर दिल्ली बीजेपी नेता ने संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

दमकल केंद्र के एक अधिकारी के अनुसार, वाहन को चार्ज करने के लिए प्लग लगाया गया था और प्रथम दृष्टया जांच के मुताबिक अधिक चार्ज होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई और सात दोपहिया वाहन जल गए. उन्होंने कहा, ''हमें रात के करीब आठ बजे एक फोन आया. दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).