देश की खबरें | महाराष्ट्र : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद रणपिसे का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नेता शरद रणपिसे का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
पुणे, 23 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नेता शरद रणपिसे का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।
पार्टी नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले रणपिसे (71) को दिल का दौरा पड़ा था और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में समूह के नेता शरण रणपिसे के निधन से कांग्रेस को बहुत क्षति पहुंची है। पार्टी ने एक अध्ययनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
रणपिसे पुणे नगरपालिका परिषद में नगर सेवक रहे और जिले के पार्वती विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं।
वह एमएलसी और राज्य विधान परिषद में कांग्रेस समूह के नेता थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

