Maharashtra: लोनावला के पास कार से चार करोड़ रुपये जब्त, पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया
महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला के पास एक कार से पुलिस ने चार करोड़ रुपये नकद बरामद किये और इसकी सूचना आयकर विभाग को दी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुणे, 30 मार्च : महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला के पास एक कार से पुलिस ने चार करोड़ रुपये नकद बरामद किये और इसकी सूचना आयकर विभाग को दी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि मंगलवार सुबह कार मुंबई से सांगली जा रही थी जब यह बरामदगी की गई.
पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) अभिनव देशमुख ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि हथियार और नकद ले जाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने लोनावला नाकाबंदी पर कार को रोका. हमारी टीम को कोई हथियार नहीं मिला लेकिन कार के एक हिस्से में रखी नकदी बरामद की गई.” यह भी पढ़ें : Delhi Fire: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची
देशमुख ने बताया कि पूछताछ करने पर कार में सवार लोगों ने कहा कि नकदी सांगली के एक सोने चांदी के व्यापारी की है. अधिकारी ने कहा, “हमने आयकर विभाग को सूचना दे दी है ताकि पैसों के स्रोत की जांच की जा सके. जब तक आयकर विभाग से जानकारी नहीं मिलती तब तक पैसे उन्हें नहीं दिए जाएंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

