खेल की खबरें | रुतुराज की शतकीय पारी से महाराष्ट्र ने दर्ज की बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की आक्रामक शतकीय पारी के दम पर महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मैच में मंगलवार को यहां केरल पर 40 रन से जीत दर्ज की।

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की आक्रामक शतकीय पारी के दम पर महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मैच में मंगलवार को यहां केरल पर 40 रन से जीत दर्ज की।

कप्तान गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फिर 68 गेंदों में 114 रन की पारी के दौरान सात छक्के और आठ चौके जड़े।

  महाराष्ट्र ने चार विकेट पर 167 रन बनाने के बाद केरल को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 127 रन पर रोक दिया। केरल के लिए रोहन कुन्नुम्मल ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों में 58 रन बनाये।

महाराष्ट्र के लिए सत्यजीत बछाव (11 रन देकर तीन विकेट) और अजीम काजी (25 रन देकर दो विकेट) ने क्रमश: तीन और दो विकेट लिए, जबकि राजवर्धन हंगरगेकर (16 रन पर एक विकेट) और शमशुजामा काजी (आठ रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट लिया।

ग्रुप के अन्य मैचों में कर्नाटक ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट जबकि हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को चार विकेट से हराया।

कर्नाटक ने विधावत कावेरप्पा (22 रन पर तीन विकेट) और वी कौशिक (पांच रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर अरूणाचल को 19.2 ओवर में 75 रन पर आउट कर दिया।

कर्नाटक ने महज 6.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिये कप्तान मयंक अग्रवाल (नाबाद 47) और देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंद में नाबाद 28 रन बनाये।

हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को 20 ओवर में छह विकेट पर 134 रन पर रोकने के बाद 19.4 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ग्रुप सी की तालिका में कर्नाटक पांच मैचों में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद हरियाणा और सेना की टीमें है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\