देश की खबरें | महाराष्ट्र: रणवीर इलाहाबादिया पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, शुक्रवार को उपस्थित रहने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया को एक यूट्यूब शो में विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में पेश नहीं होने के बाद शुक्रवार को यहां खार थाने में उपस्थित रहने को कहा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 फरवरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया को एक यूट्यूब शो में विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में पेश नहीं होने के बाद शुक्रवार को यहां खार थाने में उपस्थित रहने को कहा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को भी अगले पांच दिन में पेश होने के लिए कहा है। रैना विवादास्पद रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इलाहाबादिया को बृहस्पतिवार को खार थाने में पेश होना था, लेकिन वह नहीं आए और उन्होंने पुलिस से कहा कि उन्हें मीडिया का डर है।

अधिकारी ने बताया कि इलाहाबादिया को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वह पूछताछ से बच नहीं सकते और उन्हें शुक्रवार को आना होगा।

साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी के संबंध में अलग-अलग जांच कर रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, रैना अमेरिका में हैं और उन्होंने जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने रैना को 17 फरवरी से पहले बयान दर्ज कराने के लिए कहा है, जबकि साइबर प्रकोष्ठ ने उन्हें 18 फरवरी को तलब किया है।

इलाहाबादिया और कुछ अन्य के खिलाफ गुवाहाटी में दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई में मौजूद असम पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों से मुलाकात की।

असम पुलिस ने कथित रूप से अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए गुवाहाटी में दर्ज एक मामले के संबंध में इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, रैना, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है।

गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि हास्य कलाकारों को चार दिनों के भीतर व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

अधिकारिय के अनुसार, मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी की शिकायत पर रियलिटी शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इलाहाबादिया, रैना और अन्य पैनलिस्ट मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को भी 17 फरवरी को दिल्ली में पेश होने को कहा है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की मेजबानी करने वाले हास्य कलाकार रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब किया है।

साइबर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पिछले एपिसोड में भाग लेने वाले ‘गेस्ट’ और ‘जज’ समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया।

सोशल मीडिया मंचों पर 1.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर वाले इलाहाबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था।

इलाहाबादिया ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी, लेकिन यह मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने यह मुद्दा संसद में भी उठाया और सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून बनाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\