देश की खबरें | महाराष्ट्र बारिश : रायगढ़ में तीन लोगों के डूबने की आशंका, कोंकण क्षेत्र के लिए चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र के अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र के अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

गौरतलब है कि मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। सप्ताहांत में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में 30 लोगों की मौत हो गयी।

रायगढ़ आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को कहा कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों के डूबने की आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सुरेश कोली (42) नामक एक व्यक्ति छोटी नाव पर अरब सागर में मछली पकड़ने गया था जोकि पानी में डूब गयी। सुरेश को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

रायगढ़ जिला प्रशासन के मुताबिक कर्जत तालुका में पोशीर नदी में उतरने के बाद से प्रदीप जोशी (28) लापता है जबकि एक अन्य घटना में दीपक सिंह ठाकुर (24) पनवेल तालुका में पोयांजे बांध में तैरने के दौरान लापता हो गया।

इस बीच, आईएमडी ने सोमवार अपराह्न एक ताजा पूर्वानुमान में कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के अलावा पुणे, सतारा और कोल्हापुर के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

इसके अलावा आईएमडी ने इन जिलों के लिए 20 से 23 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू