देश की खबरें | महाराष्ट्र: वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ : 17 महिलाओं को छुड़ाया गया; नौ दलाल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गयीं 17 महिलाओं को छुड़ाया और दलाल के तौर पर काम करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 अगस्त मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गयीं 17 महिलाओं को छुड़ाया और दलाल के तौर पर काम करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान मुंबई पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने पांच अगस्त को चलाया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''एक महिला द्वारा चार अगस्त को मानव तस्करी रैकेट में शामिल राजू और साहिल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद बाद कार्रवाई की थी।''

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके लाते थे।

उन्होंने बताया, ''महिलाओं को मुंबई लाने के बाद, वह उन्हें पड़ोसी शहर नवी मुंबई के नेरुल में एक अज्ञात स्थान पर बंद कर देते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते थे। आरोपी उन महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए लॉज और होटलों में भेजता था और अवैध गतिविधियों के जरिए पैसा कमाता था।''

उन्होंने कहा कि शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस के साथ एएचटीयू के चार दलों ने नेरुल के शिरवाने गांव में छापेमारी की और 17 महिलाओं को मौके से छुड़ाया और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (मानव तस्करी), 392 (डकैती), 344 और 346 (गलत तरीके से कारावास से संबंधित), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) के अलावा अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम से संबंधित धाराएं प्राथमिकी में दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने बचाईं गईं पीड़ितों को महिला सुधार केंद्रों में भेज दिया है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)