Maharashtra: ठाणे में घर में लटका मिला पुजारी का शव
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में 38 वर्षीय पुजारी का शव उसके घर पर लटका मिला. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 22 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के उल्हासनगर में 38 वर्षीय पुजारी का शव उसके घर पर लटका मिला. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के पड़ोसियों ने मंगलवार को उसके फ्लैट से आती दुर्गंध महसूस की और उसके भाई को इस बारे में बताया. भाई ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी.
अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव छत से लटका हुआ पाया. उन्होंने कहा कि वह घर में अकेला रहता था और वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. यह भी पढ़ें : Illegal Butt Injection: अवैध बट इंजेक्शन प्रक्रिया के बाद महिला की मौत, मां-बेटी पर लगा हत्या का आरोप
उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

