Maharashtra Shocker: नागपुर में पुलिसकर्मी इलेक्ट्रिक बॉक्स में हाथ डालकर की आत्महत्या
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 40 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने सोमवार को बिजली वितरण पैनल (डीपी) बॉक्स को छूकर खुद को करंट लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी
नागपुर, 26 जून महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 40 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने सोमवार को बिजली वितरण पैनल (डीपी) बॉक्स को छूकर खुद को करंट लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सातारा जिले के निवासी पुलिस कांस्टेबल काशीनाथ भगवान कराडे ने गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में खुद को बिजली का करंट लगा लिया।
उन्होंने कहा कि कराडे एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ पेंशन नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल पिछले महीने से पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी पर था और बीते कुछ दिन से परेशान था।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
Surat Shocker: सूरत में एक मंदिर के वॉशरूम में दो महिलाओं के शव मिले, ChatGPT पर ‘मरने के तरीके’ सर्च करने का दावा; एलन मस्क ने दिया ये रिएक्शन
Gujarat Shocker: गुजरात के सूरत में मंदिर में दो छात्राओं ने की आत्महत्या, ChatGPT पर सर्च किया था 'मौत का तरीका'
Pune Shocker: पुणे के सिंहगढ़ डेंटल कॉलेज के विभाग अध्यक्ष ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 'काम के तनाव' का जिक्र
\