देश की खबरें | महाराष्ट्र : प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपियों को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिस परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने गए एक पुलिस दल पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिस परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने गए एक पुलिस दल पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुंबई के दहिसर पुलिस थाने के दो अधिकारियों समेत एक टीम शुक्रवार तड़के करीब दो बजे जिले के वैजापुर कस्बे के संजरपुर पहुंची। उनके साथ स्थानीय थाने के एक-दो पुलिसकर्मी भी थे।
अधिकारी ने बताया कि वहां भीड़ जमा हो गई और उसने पुलिस टीम को अपशब्द कहने शुरू कर दिये। भीड़ जल्द ही वे आक्रामक हो गई और उसने पुलिसकर्मियों पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
दहिसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “हमें एक गुप्त सूचना मिली कि पुलिस परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी वैजापुर में हैं। इसलिए, उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई थी। लेकिन उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। हमारे अधिकारी अब भी वहीं हैं।”
पुलिस परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुंबई में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
जितेंद्र पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)