देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुलिस ने दो हजार के नोट समेत 27.62 लाख रुपये की नकदी जब्त की, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने 27 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, छह जुलाई महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने 27 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जब्त की गयी नकदी में चलन से बाहर होने जा रहे दो हजार रुपये के नोट भी थे, जिन्हें नक्सलियों ने कथित तौर पर बदलवाने के लिए दो लोगों को दिए थे।

अधिकारी के अनुसार, बुधवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो माओवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया, और उनके पास से ही यह नकदी जब्त की गयी।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा, ‘‘ एक खुफिया सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति 2000 रुपये के नोट और पहले से बदली गयी कुछ नकदी लेकर नागपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित अहेरी के पास मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तदनुसार, एक पुलिस के एक दल को मौके पर भेजा गया और एक 'नाकाबंदी' (पुलिस जांच चौकी) की गई। ’’

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा, ‘‘ उन दोनों व्यक्तियों को अहेरी-पेरिमिली रोड से पकड़ा गया। उनके बैग की जांच करने पर 27.62 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसमें पहले से बदली गई कुछ रकम भी शामिल थी। जब्त की गयी नकदी में 2000 रुपये के कुल 607 नोट, 500 रुपये के 3,072 नोट, 200 रुपये के सात नोट और 100 रुपये के 106 नोट थे। ’’

पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि गिरिधर नाम के एक नक्सली ने उन्हें पूरी नकदी 2000 रुपये के नोटों में दी थी और उनसे इन नोटों को 500 रुपये के नोटों में बदलने के लिए कहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने उनसे कार्य के लिए अपना कमीशन काटने के बाद धनराशि वापस करने को कहा।’’

उन्होंने कहा कि नकदी की बरामदगी और दो लोगों की गिरफ्तारी से पुलिस ने नक्सलियों के वित्तीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक गढ़चिरौली का है, जबकि दूसरा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और अन्य कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू