Maharashtra: पुलिस ने महिला को सीट बेल्ट पहनने को कहा, 15 मिनट बाद ही गंभीर दुर्घटना में जान बची
मुंबई में एक दंपति गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और इसकी वजह एक यातायात पुलिसकर्मी था जिसने उन्हें महज 15 मिनट पहले ही सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी थी. इस छोटी सी सतर्कता और नेक सलाह के लिए दंपति ने कॉन्स्टेबल प्रवीण क्षीरसागर का आभार जताया और मुंबई पुलिस आयुक्त ने उनकी सराहना की.
मुंबई, 30 जुलाई : मुंबई में एक दंपति गंभीर दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और इसकी वजह एक यातायात पुलिसकर्मी था जिसने उन्हें महज 15 मिनट पहले ही सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी थी. इस छोटी सी सतर्कता और नेक सलाह के लिए दंपति ने कॉन्स्टेबल प्रवीण क्षीरसागर का आभार जताया और मुंबई पुलिस आयुक्त ने उनकी सराहना की. क्षीरसागर ने शनिवार को गौतम रोहरा और उनकी पत्नी को तब रोका जब उनकी कार बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंची और बताया कि रोहरा की पत्नी ने सीटबेल्ट नहीं पहनी है.
उन्होंने तुरंत उसे पहन लिया. बाद में, जब दंपति भारी बारिश में अंधेरी की ओर जा रहे थे तो ढलान से नीचे उतरते समय रोहरा ने कार पर से नियंत्रण खो दिया. गाड़ी दो बार पलट गई और उसे काफी नुकसान पहुंचा लेकिन गौतम और उनकी पत्नी दोनों को मामूली चोटें आईं क्योंकि उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी. यह भी पढ़ें : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 3000 रुपये, मताकर्मियों की भी सैलरी बढ़ी
बाद में दंपति कॉन्स्टेबल क्षीरसागर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद देने के लिए बीकेसी यातायात चौकी पहुंचा. गौतम रोहरा ने भी इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया और मुंबई यातायात पुलिस की सतर्कता एवं जीवनरक्षक सलाह की प्रशंसा की. पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कॉन्स्टेबल की प्रशंसा की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

