देश की खबरें | महाराष्ट्र पालघर में दीवार गिरने से तीन महिलाओं की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई।
पालघर, छह जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना विरार इलाके के मनवेलपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर अपराह्न करीब चार बजे हुई।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान शौबाई सुले (45), लक्ष्मी घवणे (45) और राधा नवघरे (40) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक अन्य महिला घायल हो गई और उसका इलाज जारी है।
विरार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)