देश की खबरें | महाराष्ट्र: मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर विपक्ष पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल नहीं होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी खेमे में शामिल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार करने का फैसला किया। मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।
मुंबई, 16 जुलाई विपक्षी खेमे में शामिल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार करने का फैसला किया। मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने एक बैठक आयोजित की जिसमें कांग्रेस के विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और राकांपा नेता जयंत पाटिल ने हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि हाल ही में राकांपा नेता अजित पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है। अजित पवार के खेमे के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
दानवे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने चाय-नाश्ता पार्टी में शामिल होने के राज्य सरकार के आमंत्रण का बहिष्कार करने का फैसला किया है क्योंकि यह कई मोर्चों पर लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रही है। संवैधानिक मानदंडों पर इस सरकार की वैधता पहले से ही सवालों के घेरे में है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार ने जांच एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ करने की नीति अपनाई गई है ताकि विपक्ष पर दबाव बनाया जा सके कि वे सरकार में शामिल हों या झूठे आरोपों और उत्पीड़न का सामना करें।
राकांपा के विभाजित होने के कारण क्या कांग्रेस विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावा करेगी, इस पर थोराट ने कहा, ‘‘कांग्रेस के पास 45 विधायक हैं और हम नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावा कर सकते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)