एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: विधानमंडल के विपक्षी सदस्यों का शिवसेना विधायक के खिलाफ कमर पर तौलिया लपेटकर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के विधानमंडल सदस्यों ने विधायकों की कैंटीन के कर्मचारी पर हमला करने के लिए शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ बुधवार को विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: विधानमंडल के विपक्षी सदस्यों का शिवसेना विधायक के खिलाफ कमर पर तौलिया लपेटकर प्रदर्शन

मुंबई, 16 जुलाई विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के विधानमंडल सदस्यों ने विधायकों की कैंटीन के कर्मचारी पर हमला करने के लिए शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ बुधवार को विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

बनियान पहने और कमर पर तौलिया लपेटे विधानमंडल सदस्यों ने सत्तारूढ़ गठबंधन के "गुंडा राज" के खिलाफ नारे लगाए।

राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने संवाददाताओं से कहा, "विधायकों की कैंटीन में गायकवाड़ द्वारा किया गया हमला दर्शाता है कि सरकार भी ऐसे तत्वों का समर्थन कर रही है।"

कैंटीन में 'बासी' खाना परोसे जाने पर एक कर्मचारी को थप्पड़ और मुक्के मारने का गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आने के बाद सरकार और विपक्ष दोनों ने उनकी आलोचना की है।

वीडियो में बनियान पहने और कमर पर तौलिया लपेटे गायकवाड़, कैंटीन ठेकेदार को थप्पड़ व मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधान परिषद सदस्य जितेंद्र अव्हाड ने कहा कि उन्होंने जनता को सत्तासीन लोगों की “वास्तविकता” दिखाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, "उन्होंने (गायकवाड़) एक कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की थी तब इसी तरह के कपड़े वह पहने हुए थे। इसलिए, हमने भी इसी तरह के कपड़े पहने हैं ताकि दिखाया जा सके कि नेतृत्व का स्तर कितना गिर गया है।"

विपक्ष ने मांग की है कि गायकवाड़ को विधानसभा से निलंबित करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).