खौफनाक VIDEO: बस के टक्कर मारते ही बच्चे पर गिरी दीवार, लड़के की मौत
जिले के जवहार इलाके में एक बस डिपो की दीवार का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पालघर (महाराष्ट्र), 12 नवंबर : जिले के जवहार इलाके में एक बस डिपो की दीवार का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब उल्टी दिशा में जा रही एक बस दीवार से टकरा गई. हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
जवहार थाने के निरीक्षक सुधीर सांखे ने कहा, “चालक बस को पीछे कर रहा था तभी वह जवहार डिपो के परिसर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार का एक हिस्सा पास खड़े लोगों पर गिर गया. 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि 15 साल का एक अन्य लड़का घटना में घायल हो गया.” यह भी पढ़ें : Mumbai की सड़कों पर घूम रहा है खूंखार HatMan? महिला को चाकू घोंपने का Video वायरल, पुलिस ने बताया सच
बस द्वारा दीवार गिरने से बच्चे की हुई मौत
◆ पालघर में एक दर्दनाक हादसा CCTV में हुआ कैद#ViralVideos2022 pic.twitter.com/rjRBi8gIFc— News24 (@news24tvchannel) November 12, 2022
उन्होंने कहा कि लड़के गुजरात के राजकोट से जवहार में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे. अधिकारी ने कहा कि मृतक लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायल का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

