देश की खबरें | महाराष्ट्र: लापता आदिवासी महिला का शव 20 दिन बाद बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जुड़वा बच्चियों को जन्म देने के बाद एक अस्पताल से 10 अक्टूबर को लापता हुई 26 वर्षीय आदिवासी महिला का शव पालघर जिले में फांसी से लटकता मिला।
पालघर (महाराष्ट्र), एक नवंबर जुड़वा बच्चियों को जन्म देने के बाद एक अस्पताल से 10 अक्टूबर को लापता हुई 26 वर्षीय आदिवासी महिला का शव पालघर जिले में फांसी से लटकता मिला।
पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जवाहर तालुका के जंगल में पेड़ से लटकता महिला का शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस निरीक्षक अप्पासाहेब लेनगारे ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों ने मंगलसूत्र और साड़ी की मदद से शव की पहचान की।
जयश्री पवार जवाहर स्थित सरकारी ‘पतंगशाह कॉटेज’ अस्पताल से 10 अक्टूबर को लापता हो गई थी। उसने छह अक्टूबर को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। बाद में एक बच्ची की मौत हो गई।
महिला के परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की और उसके नहीं मिलने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने जिले में कासा क्षेत्र के एक अस्पताल में जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। बच्चियों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जयश्री को कोटेज अस्पताल में रेफर किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

