एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया; 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया; 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीड, 10 जुलाई महाराष्ट्र के बीड जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर बीड ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को अपराध के संबंध में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार, 24 वर्षीय आरोपी ने बीड के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी हर दो से तीन दिन में लड़की को फुसलाकर ले जाता था और रात में एक खेत में उससे बलात्कार करता था।

अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपनी मां को इस बारे में बताया और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने कहा कि बाद में सोनोग्राफी कराई गई और पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जून को लड़की और उसकी मां को औरंगाबाद ले जाया गया, जहां लड़की को गर्भपात कराने के लिए कुछ गोलियां दी गईं और पीड़िता ने मृत बच्ची को जन्म दिया।

गर्भपात के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके अभिभावकों को धमकाया तथा उन्हें पुणे भेज दिया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के एक रिश्तेदार ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).