देश की खबरें | विभागों के आवंटन के दो दिन बाद महाराष्ट्र के मंत्रियों को मंत्रालय परिसर में कार्यालय मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में कार्यालय आवंटित किए गए।

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में कार्यालय आवंटित किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ मंत्रियों चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, हसन मुश्रीफ, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन और गणेश नाइक को परिसर में ‘एनेक्सी बिल्डिंग’ में कक्ष आवंटित किए गए, जबकि मंगल प्रभात लोढ़ा और पंकजा मुंडे के कार्यालय मुख्य भवन में होंगे।

राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर, इंद्रनील नाइक और योगेश कदम को विधान भवन में अस्थायी आधार पर कार्यालय दिए गए हैं। बावनकुले को ‘एनेक्सी बिल्डिंग’ की पहली मंजिल पर अधिकतर कमरे मिले हैं, जबकि कई अन्य मंत्रियों को भी उनके कार्यालय के हिस्से के रूप में एक से अधिक कमरे मिले हैं।

बावनकुले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार के कार्यालय मुख्य भवन की छठी मंजिल पर हैं।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने पांच दिसंबर को शपथ ली थी, जबकि 15 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था, जिसमें 39 मंत्रियों को शामिल किया गया था। 39 मंत्रियों में से 33 कैबिनेट रैंक के हैं, जबकि बाकी राज्य मंत्री हैं। विभागों का आवंटन 21 दिसंबर को किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\