देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंत्री ने मुंबई मेट्रो रेल सेवा का विस्तार दहिसर तक करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यात्रियों को राहत देने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई मेट्रो रेल सेवाओं का विस्तार उपनगरीय दहिसर तक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ठाणे, छह फरवरी महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यात्रियों को राहत देने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई मेट्रो रेल सेवाओं का विस्तार उपनगरीय दहिसर तक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ठाणे जिले के मीरा-भायंदर टाउनशिप में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की।

सरनाईक ने कहा, "मीरा-भायंदर के लोगों को न्याय चाहिए। स्थानीय निवासियों को परेशानी मुक्त परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए मुंबई मेट्रो रेल को इस वर्ष के अंत तक दहिसर तक चालू किया जाना चाहिए।"

उन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर संपर्क प्रदान करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए इसका प्राथमिकता से विस्तार हो।

सरनाईक ने अक्सर यातायात जाम से जूझने वाले दहिसर नाका का निरीक्षण किया। उन्होंने जाम के लिए टोल संचालकों के "कुप्रबंधन" को जिम्मेदार ठहराया और तत्काल सुधारात्मक उपाय करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मुंबई के पांच प्रवेश बिंदुओं पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल माफ करने के पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे सरकार के फैसले से जाम की समस्या कुछ हद तक कम हुई है।

मंत्री ने मीरा-भायंदर में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि एक फ्लाईओवर पहले से ही चालू है। दूसरे का उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को किया जाएगा, जबकि तीसरे फ्लाईओवर के अगस्त के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू