एजेंसी न्यूज

Maharashtra: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या की

महाराष्ट्र के पालघर में मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

पालघर (महाराष्ट्र), 22 मई : महाराष्ट्र के पालघर में मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना पालघर के मोखाडा तालुका में स्थित एक खेत में शनिवार को हुई, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पांडु सावजी मोलवे काम करता था.

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने अपने पिता की हत्या क्यों की. अधिकारी ने बताया कि मोलवे की पत्नी जब खाना लेकर खेत पर पहुंची, तो काशीनाथ ने मोलवे के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसी से अपने पिता पर कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने बताया कि मोलवे की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).