देश की खबरें | महाराष्ट्र: आईएमए के आह्वान पर कुछ समय के लिए चिकित्सा प्रतिष्ठान बंद रहे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 दिसंबर महाराष्ट्र में ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) से संबद्ध डॉक्टरों ने शुक्रवार को डिस्पेंसरी, ओपीडी और क्लीनिक कुछ समय के लिए बंद रखे।

केंद्र सरकार द्वारा परा स्नातक आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी का प्रशिक्षण देने की अनुमति के विरोध में आईएमए द्वारा किए गए आह्वान के समर्थन में डॉक्टरों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

आईएमए की मांग है कि सरकार अपना फैसला रद्द करे।

संस्था के एक अधिकारी ने कहा, “महाराष्ट्र में आईएमए से संबद्ध डॉक्टरों ने आज कुछ समय के लिए अपने ओपीडी, डिस्पेंसरी और क्लीनिक बंद रखे। सरकार द्वारा परा स्नातक आयुर्वेदिक चिकित्सकों को प्रशिक्षण के बाद कुछ प्रकार की सर्जरी करने की अनुमति देने के विरोध में यह निर्णय लिया गया।”

यह भी पढ़े | JP Nadda Convoy Attack: पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की पुलिस ने राज्य होम सेक्रेटरी को सौंपी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि हालांकि आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं चालू रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)